नीमच। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुषी गोयल की पदस्थापना जनपद पंचायत मनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर की गई है। गोयल ने एक मई 2025 को जिला पंचायत नीमच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अतः जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव द्वारा आयुषी गोयल को जनपद पंचायत मनासा के सीईओ का प्रभार (मय आहरण संवितरण अधिकार सहित) आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है।