मन्दसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष विमान से मंदसौर पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से सीतामऊ पहुंचे। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गरोठ के लिए रवाना हुए। गरोठ हेलीपेड पर सीएम का बीजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वे यहां से दुधाखेड़ी माताजी मंदिर पहुंचेंगे। जहां दर्शन करने के बाद विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरोठ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंदसौर आएंगे। यहां से विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।