BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 6:59 pm
KHABAR : महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे, खरगोन में स्कूल में बाल पकड़कर खींचा, दीवार पर सिर पटका, कलेक्टर ने दोनों को हटाया, पढे़ खबर

Share On:-

खरगोन। महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे, चोटी पकड़कर धक्का-मुक्की की। प्राचार्य ने लाइब्रेरियन का मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है, जिसका वीडियो शनिवार दोपहर को सामने आया है।


घटना खरगोन जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय एकलव्य स्कूल की है। यहां महिला प्राचार्य प्रवीण दाहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जांच के बाद दोनों को पद से हटाकर सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या के कार्यालय में अटैच किया गया है।


कलेक्टर ने रिपोर्ट दिल्ली भेजने के दिए आदेश
घटना के समय स्कूल परिसर में मौजूद कुछ अन्य शिक्षकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला कलेक्टर भव्या मित्तल तक पहुंचा। कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। बता दें कि एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर दिल्ली से संचालित होता है। कलेक्टर के आदेश पर मामले की जांच कर रिपोर्ट दिल्ली भेजी जा रही है।


प्राचार्य और लाइब्रेरियन दोनों थाने पहुंची
मारपीट के घटनाक्रम बाद प्राचार्य और लाइब्रेरियन दोनों ही अलग-अलग समय पर मेनगांव थाने पहुंची। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए आवेदन भी दिया है। मेडिकल के लिए दोनों जिला अस्पताल भेजा गया। यहां प्राचार्य दाहिया आईसीयू में भर्ती हो गई। और लाइब्रेरियन मधु रानी भी वार्ड में भर्ती हुई है।


काम को लेकर विवाद की बातें आ रही सामने
आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने कहा कि स्कूल की गरिमा बनाना जरूरी है। शुरुआत की जांच में दोनों के बीच आपस के काम को लेकर बातें आ रही है। हालांकि मामले की पूरी जांच कर रहे है। सख्त कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय दिल्ली को लिखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE