मऊगंज। जिले के उधौपुरवा गांव के रिटायर शिक्षक मुद्रिका प्रसाद त्रिपाठी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कलेक्टर संजय कुमार जैन को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
त्रिपाठी का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने देश से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने काला धन वापस लाने, भ्रष्टाचार मिटाने और गौहत्या रोकने जैसे वादों का जिक्र किया। इन वादों के पूरा न होने के कारण उन्होंने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
रिटायर शिक्षक ने अपने गृहस्थ जीवन का त्याग करने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा नहीं लिया जाता, वह घर नहीं लौटेंगे। इस दौरान वह स्कूल, मंदिर, मस्जिद और पेड़ों के नीचे विश्राम करेंगे।