देवास। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान” जन-जन के सहयोग से जन अभियान बन रहा है। जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन “जल गंगा संवर्धन अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नदी, नालों, कुएं, बावड़ियों एवं कुंड की साफ-सफाई की जा रही है तथा उनमें से गदंगी और गाद बाहर निकाली जा रही है। इसी के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद देवास द्वारा क्षिप्रा शुद्धिकरण सफाई अभियान अंतर्गत ग्राम सिरोंज में क्षिप्रा नदी के घाट एवं नदी में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नदी की साफ-सफाई एवं गहरीकरण होने से बारिश के दिनों में पानी का संग्रहित होगा तथा वाटर लेवल भी बढ़ेगा, जिससे पेयजल के साथ खेती करने के लिए भी पानी मिल सकेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षिप्रा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।