भगवानपुरा। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नन्हेंश्वर धाम में शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। जहां पर श्री हरिओम बाबाजी ने कुंदा नदी पर जनसहयोग से बने विशाल लाल पत्थरों के पुल का विधिवत लोकार्पण कर जनमानस के लिए समर्पित किया हैं। यह पुल देश सहित प्रदेश का एकमात्र ऐसा पुल हैं,जो लालपत्थरों से बनाया गया हैं। बाबाजी के अथक प्रयासों से करीब तीन वर्ष में पैदल आवाजाही के लिए पुल बनकर तैयार हुआ हैं। पुल के उद्घाटन के लिए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किए गए पहले दिन गुरुवार को मंडल का निर्माण किया गया दूसरे दिन शुक्रवार को हवन यज्ञ एवं तीसरे दिन शनिवार को पुल का लोकार्पण किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में पुल निर्माण में सहयोग करने वाले सदस्यों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। बता दे कि,हरिओम बाबाजी ने गांव गांव जाकर 6 सौ से अधिक पुल निर्माण के लिए सदस्य बनाए और पुल का निर्माण कराया। जिसे शिव सहयोग सेतु का नाम दिया गया हैं। जो लगभग तीन सौ फिट लंबा और 15 फिट ऊंचा बना हैं। बाबाजी ने बाद में कुंदा नदी पर भक्तों के लिए जनसहयोग से विशाल घाट निर्माण कराने की बात कही हैं। आयोजन में दूर दूर से आए साधु संत भी शामिल हुए। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना हैं कि,इस पुल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना चाहिए,क्योंकि यह पुल देश का अद्भुत और अकल्पनीय हैं सेतु। इस 16 पिलर वाले पुल में पीतल की राड़ो का भी उपयोग किया गया हैं। आयोजन की व्यवस्था मंदिर समिति के सदस्यों ने संभाली।