नीमच। इस्कॉन मंदिर नीमच में 11 जून 2025 को भगवान श्री जगन्नाथ के विग्रह स्थापित होंगे। जिसकी की तैयारियां जोर-शोर चल रही है।
इसी कड़ी में इस्कॉन मंदिर नीमच के प्रमुख श्री रघुनाथ प्रसाद दास प्रभुजी ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से मुलाकात कर भगवान श्री जगन्नाथ की सेवा परंपरानुसार उन्हें पहला निमंत्रण दिया।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान इस्कॉन प्रमुख श्री रघुनाथप्रसाददास प्रभुजी ने बताया कि नीमच शहर में भगवान श्री जगन्नाथ का पहला विग्रह स्थापित होने जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री जगन्नाथ पुरी में जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है तो पहला निमंत्रण नगर/जिले के प्रमुख व्यक्ति को दिया जाता है और उनके द्वारा भगवान की आवभगत की जाती है।
इस मुलाकात के दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को इस्कॉन संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की गई। इस अवसर पर इस्कॉन से जुड़े विशाल शर्मा, जसवंत रावत आदि उपस्थित रहे।