BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2025, 11:23 am
KHABAR : इंदिरा नगर सड़क का मामला, नपाध्यक्ष अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने दिए कार्य पूर्ण नहीं करने पर ठेकेदार के विरुद्ध दिए कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्थानीय मनासा रोड इंदिरा नगर से दीनदयाल वाटिका तक अधूरे पड़े सड़क कार्य को पूरा करने हेतु बार-बार चेतावनी के बावजूद पूरा नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार को निर्देश दिए हैं कि अगर संबंधित ठेकेदार कार्य पूर्ण नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जावे।
चोपड़ा ने कहा कि परिषद द्वारा जनता की सुविधाओं के लिए सड़क का कार्य स्वीकृत कर जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से कार्य प्रारंभ कराया गया था किंतु ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़कर आज दिन तक पूरा नहीं किया गया है जिसके कारण नागरिकों को सुविधा मिलने की जगह परेशानी उठानी पड़ रही है और नागरिको की नाराजगी का सामना नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को करना पड़ रहा है। चोपड़ा ने  मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाटीदार को निर्देश दिए हैं कि अगर संबंधित ठेकेदार से 15 दिवस में कार्य पूर्ण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार जो भी आवश्यक हो कार्रवाई करें और अन्य ठेकेदार से कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने संबंधी कार्यवाही करें। चोपड़ा ने कहा कि ठेकेदार द्वारा डामर की उपलब्धता नहीं होने के कारण कार्य पूर्ण करने में देरी होना बताया गया है। इस पर ठेकेदार को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह कहीं से भी डामर की व्यवस्था कर 15 दिवस में सड़क का कार्य पूर्ण करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE