नीमच। जिले के अठाना के राधेनगर वार्ड के पास रेगर मोहल्ला में 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मोहल्ले में पूर्व में एक छोटे मंदिर में बाबा रामदेव की प्रतिमा स्थापित थी। वर्षों से हर धार्मिक पर्व वहां मनाए जाते रहे हैं। मोहल्ले के नवयुवकों ने सभी रेगर समाज के नागरिकों से सहयोग लेकर मंदिर का जीर्णाेद्धार कराया जाकर बाबा रामदेव एवं शिव-परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा करने की योजना बनाई और उसमें सफल हुए।
मंदिर का जीर्णाेद्धार कराया। नवनिर्मित मंदिर में बाबा रामदेव एवं शिव-परिवार मूर्तियों को स्थापित करने के लिए 3 दिवसीय आयोजन हुए। शनिवार को तय समय पर 12.05 बजे विधि-विधान से पूजन यज्ञ अनुष्ठान किया। इसमें मोहल्ले वाले नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव एवं शिव-परिवार प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की। इसके बाद महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन हुआ। अठाना में समाजजनों ने मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की।