शाजापुर। थाना कालापीपल जिला शाजापुर पर दिनाक 03-05-2025 को पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं वाहन निराकरण हेतु विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर यशपाल राजपूत के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर टी. एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय शुजालपुर निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलायें जा रहे वाहन निराकरण अभियान के तहत एसडीएम महोदय शुजालपुर जिला शाजापुर के आदेश के पालन में दिनांक 03-05-25 को थाना परिसर कालापीपल में धारा 25 पुलिस एक्ट अन्तर्गत जप्तशुदा वाहन 25 मोटर सायकल को विधिवत नीलामी की कार्यवाही मधु नायक तहसीलदार महोदय तहसील कालापीपल एवं थाना प्रभारी थाना कालापीपल की उपस्थिति में खुली बोली लगाकर नीलामी की प्रक्रिया विधिसंगत संपन्न कराई गई, जिसमें राज्य शासन को कुल 409600 /- रुपये का राजस्व प्राप्त किया जाना शेष है जो आगामी दो दिवस के अंदर वाहन क्रेताओं द्वारा जमा करा दिया जावेगा।
जप्तशुदा वाहनों की निराकरण में विधिक प्रावधानों के अनुसार समस्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुये नीलामी प्रक्रिया में विशेष रूप से थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत व थाना स्टाफ एवं मधु नायक तहसीलदार महोदय तहसील कालापीपल एवं कार्यालय के अधिकरी/कर्मचारी का सराहनीय योगदान रहा।