इन्दौर। शासकीय सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में बहुद्देशीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर उमा तिवारी और दीपिका बागोरा ने छात्राओं को बताया कि कैसे बेकार, अनुपयोगी और कूड़ेदान में डालने लायक सामग्री को थ्रेड आर्ट और टेरा कोटा कांच का उपयोग कर उसे शोकेस में रखने या घर की साज-सज्जा करने लायक बनाया जा सकता है।
प्राचार्य दीपक हलवे ने बताया कि योगा प्रशिक्षक अनिता शर्मा और खुशबू वर्मा ने योग की विभिन्न मुद्राओं सहित मनमोहक जुम्बा डांस सिखाया। खेल प्रशिक्षक अशोक यादव और शिरीष कलंकी ने बैडमिंटन, सितोलिया, शतरंज और कैरम की बारीकियां सिखाई।