सीधी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग, जेल प्रशासन के सहयोग एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में जिला जेल सीधी में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के उद्देश्य से शनिवार दिनांक 03.05.2025 को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन एवं जिला जेल सीधी का निरीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी प्रयाग लाल दिनकर द्वारा किया गया।
जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक सहायता, उनके अधिकार, अपीलीय अधिकार, जमानत के अधिकार, प्ली वार्गेनिंग तथा सालसा की योजना की जानकारी दी गई। बंदियों से अधिवक्ता, जेल में भोजन की गुणवत्ता चिकित्सकीय मेल-मिलाप तथा अन्य समस्याओं के संबंध में पूछताछ की गई। उक्त विशेष चिकित्सकीय परीक्षण शिविर में महिला एवं पुरूष बंदियों का एच.आई.वी., कैंसर, टी.वी. तथा अन्य बीमारी के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा एच.आई.वी.एड्स के 140, हेपेटाईटिस एवं टी.बी. के 58 बंदियों की जॉंच की जाकर दवा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकीय परीक्षण शिविर में 08 महिला बंदी, 144 पुरूष बंदी एवं 02 बच्चे कुल 154 का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।
शिविर में विशेष न्यायाधीश यतीन्द्र कुमार गुरू, जिला न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दीपक शर्मा, मनीष कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सेानी, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीता रावत, न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक साहू, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबीता खरे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण पटेल, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ रवि पटेल, शल्यक्रिया विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक प्रजापति, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय सिंह, पी.जी.एम.ओ. मेडिसिन डॉ. अविनाश जॉन धार्वे, आर्थाे विशेषज्ञ डॉ. अरविंन्द सोनी, पी.जी.एम.ओ. ई.एन.टी डॉ. हिमेश पाठक, गायनी विशेषज्ञ डॉ. रणबहादुर सिंह चौहान, एम.ओ. डॉ. शिवेन्द्र कुमार पटेल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग पाल, लैब टेक्नीशियन अनुराग पयासी, मेलनर्स (संविदा) सौरभ सोनी, वाहन चालक जगदीश प्रसाद गुप्ता तथा जेल अधीक्षक रविशंकर सिंह, उप जेल अधीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार श्रीवास्तव, बाबूलाल सिंह, जेल में पदस्थ पैरालीगल वॉलेंटियर जयलाल सिंह गोड़ तथा जेल स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई।