खरगोन। जिले बड़वाह थाना क्षेत्र में बीती रात काटकुट रोड पर जगतपूरा के पास कोयले से भरे चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। करीब साढ़े तीन बजे रात की घटना बताई जा रही है।
आग के चलते ट्रक में रखा कोयला जलकर खाक हो गया। ट्रक भी बुरी तरह जलकर खाक हो गया।कोयले से भरा ट्रक आग का गोला बन गया था। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। आग लगने की आशंका शार्ट सर्किट ही बताई जा रही है। बताया जा रहा है की ट्रक के केबिन में आग लगते ही ड्राइवर जो ट्रक मालिक है ने कूदकर अपनी जान बचाई। 100 डायल के माध्यम से सूचना मिलते ही बड़वाह से फायर ब्रिगेड ने दो किलोमीटर दूर पहुंचकर कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मौके पर फायर के साथ बडवाह पुलिस भी पहुंच गई थी। बताया जा रहा है की ट्रक नागपुर से कोयला भरकर खरगोन जिले के निमरानी जा रहा था। भीषण आग में लाखो रूपये का कोयला राख हो गया। और ट्रक भी बुरी तरह जल गया।