BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2025, 3:30 pm
KHABAR : वन विभाग की गाड़ी देख भागे माफिया, फिल्मी स्टाइल में नेशनल हाइवे में फैलाई रेत, फिसलकर दूसरा ट्रक हुआ हादसे का शिकार, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्य प्रदेश में माफियाओं में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। लगातार सिस्टम की आखों में धूल झोंककर रेत की तस्करी कर रहे हैं। इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है मुरैना से जहां वन विभाग की गाड़ी को देखकर माफियाओं ने नेशनल हाइवे में फ़िल्मी स्टाइल में रेत फैला दी। इस वजह से वहां बड़ा हादसा हो गया।


दरअसल, वन विभाग की एक गाड़ी रेत माफियाओं का पीछा कर रही थी। जिसके बाद उन्होंने एक ट्रैक्टर-ट्राली में भरे रेत को नेशनल हाईवे 44 पर फैला दिया। देवरी गांव के पास हाईवे पर रेत की परत जम गई। कुछ देर बाद आगरा की ओर से ग्वालियर की ओर तिरपाल लेकर जा रहा एक ट्रक यहां से गुजरा। हाईवे पर पड़े रेत के कारण तेज रफ्तार ट्रक के पहिए फिसले और संतुलन बिगड़ गया। 


हादसे की वजह से ट्रक ने पहले सामने जा रही एक गाड़ी में टक्कर मारी। फिर अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर पर चढ़कर हाईवे की दूसरी लेन में पहुंचा। इसके बाद सड़क किनारे रेलिंग तोड़ता हुआ 3 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक प्रदीप तिवारी के पैर में चोट लगी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE