BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2025, 5:09 pm
KHABAR : एमपी ट्रांसको में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच मरीजों की सेहत, दिया उचित परामर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के तत्वावधान में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं जिला रोगी कल्याण समिति, रतलाम के संयुक्त सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन तकनीक (सीपीआर) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
एमपी ट्रांसको उच्च प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से इस शिविर के लिए मुख्यालय जबलपुर से नियुक्त संयोजक अधीक्षण अभियंता अनिल लाठी ने जानकारी दी कि यह शिविर ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभाग कार्यालय, रतलाम में कलेक्टर राजेश बाथम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ. एमएस सागर के विशेष सहयोग तथा एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नीलम खन्ना एवं अधीक्षण अभियंता वाय आर मांडलेकर के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से संभव हो सका।

अनिल लाठी ने बताया कि शिविर के दौरान डॉ. राजेश मैडा एवं डॉ. शीतल पाटीदार के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सीपीआर सहित विभिन्न जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, एमपी ट्रांसको के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच जैसे मधुमेह, रक्तचाप, दंत परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। गर्मी के मौसम में लू, सड़क दुर्घटनाओं एवं विद्युत से संबंधित दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनजागरूकता भी इस शिविर का एक महत्वपूर्ण अंग रही।इस अवसर पर जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य गोविंद काकानी, कार्यपालन अभियंता रामनारायण पहाड़िया, राजेंद्र सिंह राठौर, सहायक अभियंता कुमार विशाल, निखिल डुगे, राकेश बड़गोटिया, रविंद्र सहित एमपी ट्रांसको के लगभग 50 नियमित, संविदा एवं बाह्य सेवा प्रदाता कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर के सफल आयोजन में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं जिला रोगी कल्याण समिति, रतलाम का योगदान सराहनीय रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE