मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा जनहित में ली गई आपत्ति के बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से चर्चा की और बीजेपी सरकार के शराब बंदी के निर्णय से अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनहित में दिए गए आदेश को लागू करने के निर्देश दिए।
पवित्र नगर मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर के पास लगी सभी अवैध शराब की दुकानें तत्काल बंद कर संबंधित शराब ठेकेदार और भूमि स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में पवित्र नगर में अवैध शराब बिकना पाई जाती है तो सबंधित बिट के पुलिस और आबकारी अधिकारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की बात कही। इसके बाद पूरा प्रशासन हरकत में आया और पशुपतिनाथ मंदिर के समीप सर्किट हाउस पर संचालित अवैध शराब दुकान और एमआईटी चौराहे पर संचालित और प्रतापगढ़ रोड़ हाइवे पर संचालित अवैध शराब दुकानों को बंद कर दिया गया है और आगे कार्यवाही जारी है।