मंदसौर। पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने जानकारी दी कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2024-25 में नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति आवेदन हेतु MPTAAS पोर्टल पुनः प्रारंभ हो चुका है। जिसकी अंतिम 31 मई निर्धारित की गई है। जिलें में संचालित समस्त महाविद्यालयों को निर्देषित किया जाता है, कि संस्था में अध्ययनरत वर्ष 2024-25 में नवीन एवं नवीनीकरण छात्रों के MPTAAS पोर्टल पर आवेदन जमा किए जाए।