गरोठ। बोलिया नगर में एसबीआई बैंक के एटीएम की समस्या बहुत गंभीर है। चार महीने से एटीएम बंद रहने से ग्रामीण और क्षेत्र के लोग परेशान हैं। आसपास के क्षेत्र से लोग पैसे निकलवाने आते है। तकनिकी खराबी को लेकर उपभोक्ता निराश होकर जाते हैं।
बैंक प्रशासन को इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। एटीएम की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बैंक को गार्ड की समस्या का समाधान करना चाहिए और तकनीकी खराबी को दूर करना चाहिए।
ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंक प्रशासन को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए। आसपास के क्षेत्र में केवल एक ही एटीएम है जो आए दिन खराब रहता है। हर रोज कई लोग प्रभावित हो रहे है।