मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य नदी, तालाब, पुरानी बावड़ी सार्वजनिक कुंओ की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह अभियान जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आर्थिक योजना एवं सांख्यिकी विभाग मंदसौर ब्लॉक भानपुरा कर्मभूमि सामाजिक सेवा समिति सांनडा द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को जल को अधिक से अधिक बचाने जैसे नलों द्वारा पानी टपकना, हेड पंप के आसपास सोकता गड्ढा बनाकर जल को उसमें भूमिगत करना, बावड़ियों के आसपास साफ सफाई करना, जल को अधिक से अधिक बचाना है, जल है तो कल है, जल की एक-एक बूंद बहुत महत्वपूर्ण होती है, नहरों के आसपास साफ सफाई करना एवं अपने-अपने घरों में जो पानी बाहर बहकर जाता है उसको भी सोकता गड्ढा बनाकर भूमिगत करना और पानी की क्षमता बढ़ाना, आदि बातों की महिलाओं एवं बच्चों को समझाईश दि गई।