देवास। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन अमर मोहिनी गार्डन में किया।इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे। जिले के मीडिया प्रभारी अमित चौरसिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।जहां पर उन्होंने बताया कि जातिगत जनगणना के सरकार के फैसले का हम स्वागत करते हैं चौरसिया ने कहा कि समाज में बढ़ती असमानता एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि सामाजिक और निजी संस्थानों में अति पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व नगण्य है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना की मांग की थी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर विधानसभा क्षेत्र में इस मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यकर्ता एक महीने तक घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे। पार्टी का मानना है कि जनगणना में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।