BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 10:34 am
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।


वेबसाइट क्रैश से हो तो कैसे चेक करें रिजल्ट?
कई बार बड़ी संख्या में लोगों के रिजल्ट चेक करने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है। जिसकी वजह से उन्हें अपना परिणाम जानने के लिए छात्रों को काफी इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आप उसकी चिंता मत कीजिए। वेबसाइट क्रैश से बचने के लिए आप अन्य कई तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


SMS के जरिए भी मोबाइल पर पा सकते हैं रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकेंगे। स्टूडेंट्स www.mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या साइट पर जाकर रिजल्ट चेक करे सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर और MP Mobile एप पर भी रिजल्ट चेक देख सकते हैं। अगर वेबसाइट क्रैश होती है तो एसएमएस पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके लिए MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजना होगा, जिसके कुछ देर बाद परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।


एप पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र मोबाइल ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट्स Digilocker के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ Google Play Store, MPBSE MOBILE App या MP Mobile App Download कर Know Your Result पर भी परिणाम दिखेगा।


कम नंबर या फेल होने पर मिलेगा एक और मौका
जिन छात्रों के नंबर कम आए हैं उन्हें दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा। वहीं मेन एग्जाम में फेल होने पर छात्र जुलाई में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। ये फैसला नई शिक्षा नीति-2020 (NEP2020) के तहत लिया गया है।


इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं का एग्जाम 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुआ। इन दोनों परीक्षा में इस बार कुल 16 लाख 60 हजार 252 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें कक्षा 10वीं में 9 लाख 53 हजार 777 और कक्षा 12वीं में 7 लाख 6 हजार 475 छात्रों ने परीक्षा दी।


पिछले साल इतने फीसदी छात्र हुए थे पास
पिछले साल 2024 में 24 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुआ था। बीते साल एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 फीसदी पास हुए थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE