BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 10:54 am
NEWS : ध्रुविशा चौधरी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, प्रबंध निदेशक वजीरानी ने कहा- लक्ष्य तक पहुंचे बिना पथ में पथिक विश्राम कैसा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चैलेंजर शूटिंग रेंज का राष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा। चैलेंजर शूटिंग रेंज के निदेशक व कोच चंद्रगुप्त चौधरी ने बताया कि अभी दिल्ली में आयोजित 22 अप्रैल से 3 मई तक टूर्नामेंट में चित्तौड़गढ़ के 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिसमें ध्रुविशा चौधरी ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर 10 मीटर राइफल में स्वर्ण पदक हासिल किया। धु्रविशा चौधरी ने 628.8 स्कोर हासिल करके राजस्थान को फिर से मेडल दिलाया।
इस अवसर पर चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. चितौड़गढ़ की प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने कहा कि जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती तब तक विश्राम नहीं करना चाहिए। बच्चों को आगे बढने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मजबूत जुनून, कडी मेहनत, सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है जिसमें अभ्यास, समर्पण और कभी कभी त्याग की आवश्यकता होती है। 
चित्तौड़गढ़ की ध्रुविशा ने पहले भी 67वें राष्ट्रीय खेल काशी में पदक जीता था ध्रुविशा अभी 14 साल की है जो पिछले 2 साल से चैलेंजर शूटिंग रेंज पर अभ्यास कर रही है। 
चैलेंजर शूटिंग रेंज में शैलजापुरी गोस्वामी, साक्षी चौहान, अमीषा मोहनपुरिया, रूद्र मन व्यास, मिशीका चुण्डावत, रूद्र प्रताप और विद्यांश गोस्वामी ने 600 अंकों से अधिक का स्कोर किया। पिस्टल इवेंट में गोविंद सिंह भाटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 557 स्कोर किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE