BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 4:29 pm
NEWS : राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के निर्देश पर होगा 15 दिवसीय प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, जून माह की इस तारीख से शुरूआत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के निर्देश पर 15 दिवसीय प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर 2025-26 का आयोजन आगमी 16 जून से किया जाएगा जो 30 जून 2025 तक चलेगा। जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि यह शिविर चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम एवं निम्बाहेड़ा के श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, खो-खो, कुश्ती, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, हैण्डबॉल एवं फुटबॉल जैसे खेलों का समावेश रहेगा।

उन्होंने बताया कि शिविरों का समय प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 5रू30 से 7रू30 बजे तक रहेगा। इस शिविर में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। शिविर में भागीदारी निःशुल्क होगी। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेषज्ञ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो उन्हें संबंधित खेलों की तकनीकी जानकारी, कौशल विकास एवं प्रतियोगिता के लिए मानसिक व शारीरिक तैयारी प्रदान करेंगे।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, जिससे वे भविष्य में जिले का नाम रोशन कर सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE