BREAKING NEWS
'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 5:02 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ की सैनिक स्कूल में सोमवार को ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में सोमवार को ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ के पीएमओ डॉक्टर दिनेश वैष्णव एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल की उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार, स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक मंजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के जगदीप धनकड़ स्पोर्ट्स एरीना में मुख्य अतिथि ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के स्पोर्ट्स कैप्टेन कैडेट अनुराग थालोर के नेतृत्व में आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स कैप्टेन कैडेट अनुराग थालोर ने सभी खिलाडियों को शपथ दिलाई।  
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक स्कूल न केवल शिक्षा का मंदिर है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और चरित्र निर्माण की पाठशाला है। यहाँ के छात्र न केवल अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं, बल्कि एक सच्चे योद्धा, देशसेवक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की दिशा में भी अग्रसर होते हैं। आज का दिन केवल प्रतियोगिताओं का नहीं, बल्कि मानव मूल्य, टीम भावना और आत्मविश्वास को दर्शाने का दिन है। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना, अनुशासन और संयम सिखाते हैं। यह देखकर मुझे अत्यंत गर्व होता है कि सैनिक स्कूल के कैडेट्स मैदान में भी उतनी ही गंभीरता, अनुशासन और साहस दिखा रहे हैं, जितना कि वे कक्षा में या देशसेवा के प्रशिक्षण में दिखाते हैं। यही विशेषता भविष्य में आपको भारतीय सेना या अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट बनाने में मदद करेगी।                
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित 9 सैनिक स्कूलों से 116 लड़कियों सहित कुल 298 प्रतिभागी विभिन्न खेलों में भाग ले रहें हैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों ( ग्रुप-सी) में कुल 9 सैनिक स्कूल भाग ले रही हैंे, जिनमें सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश), सैनिक स्कूल मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) सैनिक स्कूल अमेठी (उत्तरप्रदेश), सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के साथ-साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत नए खुले सैनिक स्कूल, सैनिक स्कूल मथुरा (उत्तरप्रदेश), सैनिक स्कूल गोविन्द नगर (मध्यप्रदेश), सैनिक स्कूल इटावा (उत्तरप्रदेश), सैनिक स्कूल मन्दसौर (मध्यप्रदेश) सैनिक स्कूल जोधपुर (राजस्थान) शामिल हैं। इन खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल शामिल हैं। 
प्रतियोगिता की शुरुआत सैनिक स्कूल मन्दसौर (मध्यप्रदेश) एवं सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश) के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच से हुई जिसमें रीवा ने मन्दसौर को हराया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में चित्तौड़गढ़ ने मैनपुरी को 2-1 हराया। सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल रीवा के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में सैनिक स्कूल अमेठी ने सैनिक स्कूल रीवा को 2-1 हराया। सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल अमेठी को हराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE