BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2025, 11:04 am
BIG NEWS : मनासा तहसील का ग्राम बस्सी और सुबह का वक्त, जब अचानक मां-बेटी के पेट में हुआ दर्द तो सकते में आए परिजन, फिर जैसे ही पहुंचे अस्पताल, कुछ ही देर बाद परिवार में पसरा मातम, मां को किया रैफर, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा तहसील के ग्राम बस्सी ब्लॉक की रहने वाली एक महिला और उसकी 6 वर्षीय बेटी को शनिवार सुबह अचानक पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर होने पर उसे नीमच रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू चारण पत्नी कारू चारण (उम्र लगभग 35 वर्ष) और उसकी बेटी भारती चारण (6 वर्ष) को शनिवार सुबह पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन पहले उन्हें रामपुरा शासकीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। बाद में उसे नीमच के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान बालिका भारती को मनासा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन बच्ची को मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। रामपुरा पुलिस ने मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम किया और शनिवार शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला सोनू चारण का उपचार नीमच के निजी अस्पताल में जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE