BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 12:43 pm
KHABAR : 53वीं स्टेट चैम्पियनशिप में भाग लेंगे जिले के 33 तैराक, जिला स्तरीय ओपन तैराकी स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी 2 जून से खंडवा में होने वाली 53 वीं स्टेट तैराकी चैम्पियनशिप में जिले से 33 तैराक विभिन्न आयु वर्ग व ग्रुपों में भाग लेंगे। इनका चयन जिला स्तरीय ओपन स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया। 
जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में रविवार को शहर में स्थित नगरपालिका के स्वीमिंगपूल तरण पुष्कर में एक दिनी जिला स्तरीय ओपन तैराकी स्पर्धा का आयोजन किया गया था। जिसमें सीनियर, जूनियर व सबजूनियर में आयु वर्ग में गर्ल्स व बॉयज ने बड़ी संख्या में भाग   लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। स्पर्धा में तैराकों ने 4 तरह के इंवेट में उन्होंने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। समापन अवसर पर मेडल सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जलकल सभापति प्रतिनिधि वीरेंद्र जायसवाल, पार्षद किरण शर्मा, सभापति नीरज अहीर, रामचंद्र धनगर, दुर्गाशंकर भील, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, ब्रजेश सक्सेना, मनासा तैराकी संघ अध्यक्ष ओम रावत व रामानुज झंवर उपस्थित हुए। जिनके हाथों जिला स्तरीय ओपन तैराकी स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी ग्रुपों के चयनित 33 तैराकों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
उक्त आयोजन में जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, दिलीप डूंगरवाल, शरद पाटीदार, गौतम पाटोदी व भगवती प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा। अब ये  सभी चयनित 33 तैराक आगामी 30 मई को संघ अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में स्टेट चैम्पियनशिप में भाग लेने नीमच से बस द्वारा खंडवा के लिए रवाना होंगे। जहां 2 जून से होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE