BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2025, 11:13 am
KHABAR : गुरु पूर्णिमा उत्सव- राष्ट्र सेविका समिति व महिला समन्वय ने किया भव्य आयोजन, ध्वज पूजन कर मातृशक्ति ने किया गुरु के प्रतीक को नमन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्र सेविका समिति एवं महिला समन्वय शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन रोटरी भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3रू30 बजे हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में समिति की विभाग कार्यवाहिका सुधा महावर एवं अध्यक्षता गायत्री मंदिर ट्रस्टी मंजुला शर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत देवी अष्टभुजा, समिति की संस्थापिका मा. लक्ष्मी केलकर ‘मौसीजी’ तथा द्वितीय संचालिका मा. सरस्वती आप्टे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर दीप मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया।

अतिथियों का स्वागत जिला कार्यवाहिका निर्मल अग्रवाल एवं महिला समन्वय शाखा की जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने पुष्प एवं श्रीफल से किया। तेरी पूजन को आई सजा के थाल गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति अनीता अग्रवाल ने दी।

मुख्य वक्ता सुधा महावर ने कहा- समिति तत्व-पूजक परंपरा में विश्वास रखती है। गुरु के रूप में ध्वज का पूजन किया जाता है, जो हमें त्याग, धैर्य, साहस और तेजस्विता की प्रेरणा देता है। ध्वज के दो फंदे दृ एक बड़ा, एक छोटा दृ यह सिखाते हैं कि भोग से अधिक त्याग का महत्व है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में मंजुला शर्मा ने कहा- माताएं ही बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं। प्रेरणादायक कहानियों और व्यवहार से हम बच्चों में संस्कार और चरित्र निर्माण कर सकती हैं। मोनिका सरोज रामनानी ने ‘स्वाध्याय’ विषय पर विचार रखे। उपस्थित मातृशक्ति ने ध्वज पूजन में चावल, कुमकुम, पुष्प एवं दक्षिणा अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की।

समिति प्रार्थना रुचिका महावर द्वारा प्रस्तुत की गई तथा कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी ने किया। आभार प्रदर्शन ममता गर्ग ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की चतुर्थ प्रमुख संचालिका वंदनीय प्रमिल ताईजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिनका 31 जुलाई को 95 वर्ष की आयु में देवलोक गमन हुआ। उपस्थित सभी बहनों ने उनके चरणों में नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख लक्ष्मी प्रेमाणी, सह सेवा प्रमुख ज्योति खंडेलवाल, नगर कार्यवाहिका ज्योति नरेला, नगर तरुणी प्रमुख अनुष्का नरेला, अपेक्षा चौहान, रानी राणा, मीना जायसवाल, रजिया अहमद, अलका गोयल, सुमन शर्मा, ज्योति बेंसे, किरण महावर, भावना जैन, अर्चना वाडेकर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE