नीमच। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच में 07 से 10 जुलाई तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 का भव्य आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश सेक्टर के परिचालन क्षेत्राधिकार में आने वाली बटालियनों एवं ग्रुप केंद्रों के बीच आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में ग्रुप केंद्र ग्वालियर, भोपाल, नीमच, प्रथम बटालियन, 07वीं, 41वीं, 123वीं, 148वीं बटालियन एवं चतुर्थ सिग्नल बटालियन के जवानों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनुशासन व टीम भावना का परिचय दिया।प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को एक भव्य समारोह में हुआ। इस दौरान ग्रुप केंद्र नीमच की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 123वीं बटालियन द्वितीय स्थान पर रही।
समापन समारोह में ग्रुप केंद्र नीमच के कमांडेंट प्रमोद कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अन्य स्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को भी मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप केंद्र के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान व खिलाड़ीगण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।