BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 11:15 am
BIG REPORT : ट्रेन से लापता हुए केंद्रीय मंत्री, 162 किमी दूर मिले, दिल्ली से जबलपुर तक हड़कंप, रेलवे ने 3 घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन; हाथ-पैर में चोट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस में सवार होकर जबलपुर आ रहे केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ट्रेन से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। शनिवार रात हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई ट्रेन में वे आखिरी बार देखे गए। रविवार सुबह दमोह में उनकी बर्थ खाली मिली। खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।


करीब 3 घंटे तक ट्रेन-ट्रैक पर सर्च के बाद वे 162 किमी दूर सिहोरा स्टेशन पर (जबलपुर) संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच बी3 की बर्थ 57 पर मिले। उनके हाथ-पैर पर चोट के निशान थे।


पैर फिसला और गिर गए
सूत्रों के अनुसार, सुबह 3रू45 बजे मंत्री दमोह स्टेशन पर उतरे। तभी उनका शुगर लो हो गया और ट्रेन चलने लगी। ट्रेन में चढ़ते समय मंत्री का पैर फिसला और उन्हें चोट आई। इसी दौरान दूसरे प्लेटफॉर्म पर संपर्क क्रांति आई तो मंत्री उसी में बैठ गए। उनका स्टाफ तलाश में जुट गया।


जबलपुर में हुआ इलाज
पीए ने बताया कि मंत्री हरदुआ से लापता हुए। बाद में पता चला कि यहां ट्रेन रुकी ही नहीं। सुबह 6रू55 बजे मंत्री सिहोरा स्टेशन पर मिले। प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर लाया गया। पूरे घटनाक्रम पर मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


वहीं, रेलवे के सीनियर डीएसीएम डॉ. मधुर वर्मा व सिहोरा में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब बोले- सूचना मिलते ही स्टाफ को अलर्ट किया गया। जबलपुर पहुंचते ही मंत्री को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE