BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 11:25 am
NEWS : चेक अनादरण के मामले में दोषसिद्धी होने पर साढे पांच लाख रूपये के अर्थदण्ड और एक वर्ष कारावास से दण्डित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 चित्तौडगढ के पीठासीन अधिकारी सिद्धार्थ सान्दू ने अपने महत्वपुर्ण निर्णय दिनांकित 19-04-2025 द्वारा चेक अनादरण के अपराध के लिये आरोपी- घनश्याम कंवर हिंगवानिया को दोषसिद्ध घोषित किया और आरोपी को पांच लाख पचास हजार रूपये के अर्थदण्ड और एक वर्ष के साधारण कारावास के दण्ड से दण्डित किया है।
परिवादीया राजकंवर द्धारा अपने एडवोकेट- रत्नेश कुमार जैन (बोहरा), विशाल सिंह भाटी, मोनिका जैन के मार्फत चेक अनादरण का 01 परिवाद घनश्याम कंवर के विरुद्ध न्यायालय में पेश कर निवेदन किया था, कि अभियुक्ता ने अपने घरेलु खर्च एवं अन्य वैध कार्याे में रूपयो की आवश्यकता होना बताकर परिवादी से राशि 4,00,000/-रूपये अक्षरे चार लाख रूपये उधार लिये और इस ऋण के पूर्नभुगतान के लिये अभियुक्ता द्धारा उसके बैंकखाते का एक चौक नंबर 009303 दिनांकित 05-04-2021 राशि 4,00,000/-रूपये अक्षरे चार लाख रूपये का बैंक- चित्तौडगढ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा सांयकालिन चित्तौडगढ का चेक विश्वास दिलाकर दिया था कि नियत तारिख को बैंक में पेश करने पर उक्त चेक का भुगतान परिवादीया को मिल जावेगा। परन्तु उक्त चौक अनादरित हो गया और चौक का पेमेन्ट प्राप्त नही हुआ। परिवादी द्वारा लीगल नोटिस दिलवाने के उपरान्त भी आरोपी द्वारा चौक वर्णित राशि परिवादी को अदा नहीं की गयी। जिस पर परिवादी ने अपने अधिवक्ता रत्नेश कुमार जैन (बोहरा), विशाल सिंह भाटी, मोनिका जैन के मार्फत न्यायालय में परिवाद पेश किया था।
प्रकरण की सुनवाई पुर्ण होने पर न्यायालय ने अभियुक्त घनश्याम कंवर को दोषसिद्ध पाकर घनश्याम कंवर पर राशि रुपये पांच लाख पचास हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया और 01 वर्ष के साधारण कारावास से दण्डित किया है।    
 (प्रकरण संख्या 1823/2021 अनवान राजकंवर बनाम घनश्याम कंवर) के निर्ण की नकल आज प्राप्त होते ही प्रेस विज्ञप्ति प्रेषित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE