BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 12:08 pm
BIG NEWS : उज्जैन की सुहानी 10वीं बोर्ड में स्टेट टॉपर, 99.4 प्रतिशत के साथ हासिल किया चौथा स्थान, जिले से 24000 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जारी कर दिए। 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। वहीं उज्जैन के शास्त्री नगर सरकारी उत्कृष्ट स्कूल की सुहानी प्रजापति ने 99.4 प्रतिशत के साथ प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है।


सुहानी प्रजापति इंजीनियर बनना चाहती हैं। अपनी सफलता का पूरा श्रेय सुहानी अपने पापा उत्तम प्रजापति, मम्मी सविता प्रजापति और गुरु को देती हैं। रोजाना 5 घंटे पढ़ाई करती थी। मोबाइल भी कम चलाती थी। आगे मैथ्स लेकर 12वीं की पढ़ाई करेगी।


इस साल 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 76.22 प्रतिशत पास हुए। सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा- असफल विद्यार्थी खुद को फेल न समझें, उनको परीक्षा का एक और मौका मिलेगा।


उज्जैन जिले से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 24174 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। घट्टिया में 991,खाचरौद 4754, बड़नगर 3502,महिदपुर 3315, उज्जैन 8761 और तराना से 2851 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्र छात्राएं भी शामिल हैं।


माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने कहा, जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE