मनासा। देवरी खवासा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा परिणाम 10वीं और 12वीं का हर साल की तरह इस साल भी अच्छे शिक्षकों की मेहनत से 100 प्रतिशत रहा। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की अच्छी मेहनत का परिणाम है कि पिछले कई वर्षों से यहां का परीक्षा परिणाम तहसील में अच्छा रह रहा है। यह सब कुछ शिक्षकों की अच्छी मेहनत का ही नतीजा है। उनके द्वारा बालक-बालिकाओं को अच्छी शिक्षा दी जा रही है। सभी दसवीं व 12वीं के बालक-बालिकाओं का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। उनको स्कूल स्टॉफ के द्वारा शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। सभी बालक-बालिकाओं को इष्ट मित्रों व परिजनों ने भी बधाईयां दी है।