मनासा। देवरी खवासा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दसवीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस बार तीन बालिकाओं ने बाजी मारी। बालिका भावना पिता प्रहलाद गुर्जर ने 87.9 प्रतिशत, तनीषा पिता लाला राम पाटीदार 91.6 प्रतिशत व उर्मिला गुर्जर ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि इस साल बालिकाओं ने अच्छी मेहनत की और परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। स्कूल स्टॉफ ने बालिकाओं को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।