नीमच। शहर के कलेक्टर कार्यालय पर आज जनसेवा मित्र संगठन द्वारा ज्ञापन देकर प्रदेश के लगभग 9300 जन सेवा मित्रों के बहाली की मांग की गई। जनसेवा मित्रों का कहना है कि पिछले 1 वर्ष से शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को आवेदन और ज्ञापन देकर हमारे द्वारा बहाली की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार के द्वारा इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जन सेवा मित्रों ने यह भी बताया कि सरकार की कई योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमली जामा पहनाने में हम लोगों ने अपनी सेवाकाल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जन सेवा मित्र संगठन ने सरकार से पुनः नियुक्ति की मांग करते हुए ज्ञापन में कहा है कि मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में शामिल करें।