नीमच। शहर के स्टेशन रोड स्थित राज पैलेस होटल के सामने कुम्हारिया वीरान निवासी सुगना पति अनिल कुमार सैनी ने स्वयं की स्वामित्व वाली जमीन पर किराएदार द्वारा लगाए गए दूध की बॉयलर मशीन को हटाने की कलेक्टर से मांग की है। नीमच के कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में सुगना सैनी के परिवार ने आवेदन देकर बताया कि किरायेदार द्वारा लगाई गई दूध की बायलर मशीन में विस्फोट होने का भय लगातार बना रहता है। आवेदकों का कहना है कि यहां हमारा मकान है। हम लोग यहां निवास करते हैं। यह मशीन बगैर अनुमति के लगाई गई है। यहां मशीन को चलाने के लिए क्विंटलों लकड़ियां जलाई जा रही है। आग लगने की आशंका लगातार बनी रहती है। पूर्व में भी इस बारे में शिकायत की गई। पटवारी द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आवेदन में बॉयलर मशीन को हटाने की मांग की गई है।