BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 4:05 pm
BIG REPORT : टॉपर छात्रों को कब मिलेगी स्कूटी-लैपटॉप, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, बोर्ड रिजल्ट में भोपाल के पिछड़ने पर दिया ये बयान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। रिजल्ट के मामले में एक तरफ जहां छोटे शहरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं बड़े शहर की स्थिति बेहद खराब रही। राजधानी भोपाल की बात करें तो रिजल्ट के मामले में शहर का स्थान 28वां रहा। वहीं नरसिंहपुर 10वी और 12वी परिणाम के मामले में अव्वल रहा। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही टॉपर को मिलने वाली स्कूटी और लैपटॉप का समय भी बताया है। 


टॉपरों को जल्द मिलेगी लैपटॉप और स्कूटी की सौगात
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय राव प्रताप सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वालों को सरकार जल्दी सौगात देगी। शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले स्कूटी और लैपटॉप दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर उन्होंने कहा कि 15 साल का रिकॉर्ड टूटा है। परिणाम सुखद है। अच्छे परिणाम के लिए शिक्षकों, शिक्षा विभाग की टीम को बधाई।


छोटे शहरों के अच्छे परिणाम बड़े शहरों के लिए चुनौती
बड़े शहरों के पिछड़े जाने उन्होंने कहा कि छोटे शहरों के अच्छे परिणाम बड़े शहरों के लिए चुनौती है। बड़े शहरों पर  सख्ती करेंगे। नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद। असफल विद्यार्थियों को जल्द परीक्षा का दोबारा मौका मिलेगा।


छोटे जिले टॉप 3 में, राजधानी पिछड़ी 
प्रदेश के मुकाबले राजधानी भोपाल बोर्ड परीक्षा परिणाम में पिछड़ गया है। दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में भोपाल 28वें  पायदान पर रहा। नरसिंहपुर, नीमच और मंडला अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप तीन जिले हैं। वहीं इंदौर 16 वें पायदान पर है। जबकि जबलपुर 36वे और ग्वालियर 40वें पायदान पर रह गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE