नीमच। जिले की मनासा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भेरपुरा के भवन को भेरपुरा में ही बनवाया जाए। यह पुरजोर मांग भेरपुरा के आदिवासियों में आज नीमच कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देकर की।
ग्राम पंचायत भेरपुरा के आदिवासियों का कहना था कि यहां के संपूर्ण शासकीय और प्रशासकीय कार्य ग्राम में पंचायत भेरपुरा से ही संचालित होते हैं। अब शासन द्वारा ग्राम पंचायत भेरपुरा के भवन का निर्माण ग्राम सुंडी में किया जा रहा है। जिस पर भेरपुरा के आदिवासियों को सख्त आपत्ति है। गांव सुंडी में ग्राम पंचायत भवन के निर्माण से भेरपुरा के निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आदिवासियों के साथ यह भेदभाव है। गांव भेरपुरा लगातार मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है। भेरपुरा से सुंडी की दूरी 3 किलोमीटर है। भेरपुरा के आदिवासी ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत भवन निर्माण का काम भेरपुरा में ही कराया जाए। अन्यथा हमें मजबूर होकर भेरपुरा गांव को छोड़ना पड़ेगा।