BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 4:42 pm
KHABAR : 10वीं एवं 12वीं का परिणाम घोषित कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी ,जिला पंचायत सीईओ, सहायक आयुक्त ने दी बधाई, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जिले का 77.71 प्रंितशत रहा दो विद्यार्थियों ने प्रदेश के मेरिट में सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किय तथा हाई स्कूल कक्षा दसवीं का जिले का परीक्षा परिणाम  79.03.ःरहा। विगत वर्षों की तुलना में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर कलेक्टर भव्या मित्तल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह ,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानूडे एवं सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग प्रशांत आर्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 


जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्‍द्र कुमार कानुडे ने बताया की माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया कक्षा 12वीं का खरगोन जिले का परीक्षा परिणाम 77.71 प्रतिशत रहा जो कि संभाग में तीसरा स्थान है वही कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान समूह में दो विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया पैराडाइज स्कूल से गांव की कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान विषय की छात्रा शांभवी येवले पिता धनंजय येवले ने 500 में से 477 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट ने सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया वहीं एक्सीलेंस स्कूल मंडलेश्वर की कक्षा 12वीं की छात्रा अबियली बवाहिर पिता मुर्तुजा बवाहिर ने जीव विज्ञान विषय में 500 में से 476 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार से कक्षा दसवीं का जिले का परीक्षा परिणाम 79.03प्रतिशत रहा।


परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी हबीब बेग मिर्जा ने बताया कि
कक्षा दसवीं में प्रियदर्शनी स्कूल खरगोन के जय राठौड़ ने कक्षा दसवीं में 500 में से 489 स्थान प्राप्त कर जिले की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रियदर्शनी स्कूल बोराव के कक्षा दसवीं के छात्र मोहित मंडलोई ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा राजीव गांधी मेमोरियल स्कूल खरगोन की छात्रा सरस्वती सोलंकी ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।


हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं कीपरीक्षा में विगत तीन वर्ष में तथा हाई स्कूल परीक्षा कक्षा दसवीं में विगत 5 वर्ष में सर्वाधिक परीक्षा परिणाम प्राप्त होने पर तथा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कलेक्टर भव्या मित्तल ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, जिला में शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानुडे एवं सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग प्रशांत आर्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानूडे ने बताया कि असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होना चाहिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE