BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 5:06 pm
KHABAR : आज से जनपद पंचायतों में लगेंगे रोजगार कैंप, पुलिस थाने, चौकीयों में चल रहे कार्यक्रम, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर की नौकरी, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए जिले में रोजगार कैंप लग रहे है। दो दिन पहले इनकी शुरुआत पुलिस थाने और चौकियों से हुई है। वहीं मंगलवार से जनपद पंचायतों में कैंप लगना शुरू हो गए है।


सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा के मुताबिक, एसएससीआई द्वारा खंडवा जिले की समस्त जनपद पंचायतों में सुरक्षा गार्ड एवं पर्यवेक्षक के लिए रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार कैंप सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुए।


तय कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत छैगांवमाखन में 6 मई को, जनपद पंचायत पुनासा में 7 मई को, जनपद पंचायत बलड़ी में 8 मई को, जनपद पंचायत हरसूद में 9 मई को, जनपद पंचायत खालवा में 10 मई को तथा जनपद पंचायत खंडवा में 12 मई को रोजगार कैंप आयोजित किया जाएगा।


अधिकतम उम्र 40 साल, 25 हजार तक का वेतन
रोजगार कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के लिए इच्छुक युवक जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष हो, ऊंचाई 168 सेंमी हो, वजन 56 किग्रा हो, शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल (10वीं) होना चाहिए। वहीं, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए ऊंचाई 170 सेमी, वजन 56 किग्रा, शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, कम्प्युटर उत्तीर्ण होना चाहिए। सुरक्षा गार्ड के लिए 16 से 18 हजार रूपए व सुपरवाइजर के लिए 19 से 25 हजार रूपए महीने की सैलरी दी जाएगी।


खंडवा में पुलिस थाना, चौकीयों में लगेंगे रोजगार कैंपरूआज से 19 मई तक आयोजन, कद-काठी देख नौकरी देगी सिक्योरिटी कंपनी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE