BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 5:07 pm
KHABAR : जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर समस्त थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निवारण के लिए शिविर का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर समस्त थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण हेतु जनशिकायत निवारण महाशिविर का किया गया आयोजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थानों के थाना प्रभारी अन्य  अधिकारियों द्वारा स्वयं आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनी जाकर किया गया विधिसंगत एवं त्वरित निराकरण। जनशिकायत निवारण महाशिविर के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करना है उद्देश्य। जनशिकायत निवारण महाशिविर में 50 आवेदकों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को सुना गया जिनमें से 47 सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का शिविर में ही संतुष्टीकरण निराकरण करवाया गया। इसके अतिरिक्त 30 जन शिकायतो में कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06.05.25 को मंदसौर जिले के सभी थानों की जनशिकायत एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनशिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर किया गया।  जनशिकायत निवारण महाशिविर का उद्देश्य आमजन एवं सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित एवं विधि संगत निराकरण करना है। जनशिकायत निवारण महाशिविर में स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग हेमलता कुरील एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी  के अतिरिक्त जिले के समस्त अनुभागों के अनुभाग अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी द्वारा स्वयं आमजन को शिकायतों का निराकरण किया गया। जनशिकायत निवारण महाशिविर में 50 आवेदकों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को सुना गया जिनमें से 47 सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का शिविर में निराकरण किया गया एवं इसके अतिरिक्त 30 जनता शिकायतों को समक्ष में सुनी जाकर शिकायत में तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE