रतलाम। भागदौड़ की इस जिंदगी मैं आज कल हर इंसान अपने रहने के लिए एक खूबसूरत घर बनाने की चाहत रखता है, लेकिन शायद ही कोई इस बात का ध्यान रखता हो कि जिन परिंदों की चहचहाट कानों में मधुर संगीत घोल देती है, उनका भी कोई आशियाना जरूर होना चाहिए!! ऐसा ही एक अनूठा कार्य कर दिखाया रतलाम जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित जन-जन की आस्था के केंद्र कहे जाने वाले सरसी के राजा हनुमान की नगरी सरसी धाम मैं जहां 45 दिन से भी कम समय मैं बेजुबान पंछियों का आशियाना बनकर तैयार हो गया ये आशियाना करीब 7 मंजिला और 63 फीट ऊंचा बना है जिसमें 412 घोंसले बनाए गए हैं जिसमें 1000 से ज्यादा पक्षी अपना रेन बसेरा कर सकते है वही इस पंछी घर का नाम सरसी के राजा हनुमान लाडली लक्ष्मी बहन पक्षी घर के नाम से जाना जाएगा इस पंछी घर को रामदेव इंटरप्राइजेज गुजरात की कंपनी द्वार बनाया गया है इस आशियाने को बनाने की कुल लागत करीब 5 लाख 31 हजार का खर्च आया है वही इस आशियाने के सबसे ऊपर एक मोर को स्थापित किया गया जो इसकी सुंदरता को ओर भी भव्य रूप दे रहा हैं इस पक्षी घर की खास बात यह है की गर्मी में यह फ्लैट ठंडे रहते हैं और सर्दी में यह फ्लैट गर्म रहते है. पक्षियों के लिए बनवाया गया पक्षी घर आसपास के क्षेत्र सहित रतलाम जिले मैं भी अपनी अलग पहचान बनाते हुए नजर आ रहा हैं. .इस पक्षी घर की डिजाइन सबसे अहम है. इसमें प्रयास किया गया है कि रात के समय पक्षी इस ठिकाने में आकर राहत महसूस कर सकेंगे. वहीं इसके रंग्रोगन में अलग से और स्पेशल कलर का इस्तेमाल भी किया गया है.