मनासा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रकल्प सेवा भारती मनासा द्वारा घाटी मोहल्ला स्थित बाल मंदिर में समाज के सहयोग से लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र संचालित किया जा रहा है। यहां प्रारंभिक रूप से सिलाई, मेहंदी एवं पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसका उद्देश्य समाज की ऐसी बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षित करना है जो अभाव के कारण प्रशिक्षण नहीं ले पाती है, इस केंद्र पर पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है, 1 फरवरी 2025 से केंद्र प्रारंभ किया गया। वर्तमान में 2 पाली में लगभग 140 बालिकाएं/महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है। किसी की जानकारी में ऐसी बालिका/महिला जो निर्धन/विकलांग/निराश्रित या सेवा बस्ती में निवासरत हो, तो उनका प्रवेश केंद्र में करा सकते हैं।