BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 7:36 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पीसी चौहान द्वारा बताया गया कि कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित हुई। 
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे। बैठक में 1 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में चर्चा की गई एवं कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका जो मुख्यालय पर निवासरत नहीं है उन्हें सेवा से पृथक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। आंगनवाड़ी पर हितग्राहियों की उपस्थिति बढ़ाने, बच्चों को नियमित भोजन एवं नाश्ते का वितरण करना, टेक होम राशन प्रदाय सुनिश्चित करने एवं पोषण ट्रैकर एप में प्रविष्टि किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि अपने आंगनबाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बच्चों का आधार पंजीयन सुनिश्चित करें। आंगनवाड़ी केंद्र में अतिकम वजन के बच्चों  का सही चिन्हांकन करते हुए उन्हें समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन के माध्यम से प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने एवं चिकित्सकीय जटिलता वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किए जाने के विशेष निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केदो में साफ सफाई नियमित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। गरोठ परियोजना के अनुपस्थित पर्यवेक्षक को निलंबित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE