कुकड़ेश्वर। नगर में स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है।
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा, जिसमें 93 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, वहीं 34 छात्राओं ने राज्य सरकार की लैपटॉप योजना की पात्रता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
टॉप तीन मेधावी छात्राएं इस प्रकार रहीं-
प्रतिभा कुशलराज - 451/500
सानिया शरीफ - 445/500
रानू भेरूलाल - 441/500
कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम भी 86 प्रतिशत रहा, जिसमें 56 छात्राएं प्रथम श्रेणी एवं 25 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।
टॉप चार छात्राएं इस प्रकार हैं-
चेतना कमलेश - 464/500
प्रियंका भेरूलाल - 454/500
दिव्यानंद किशोर - 454/500
प्रिया ओमप्रकाश - 443/500
विद्यालय के प्राचार्य ललित मालवीय एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं। यह सफलता नारी शिक्षा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।