शिवपुरी। शहर के कलेक्ट्रेट मे एक दिव्यांग युवक ने पानी ना मिलने से नाराज़ होकर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई।
फरियादी अशफाक ने बताया कि मैं और मेरे पिता काफी समय से पानी की किल्लत से परेशान हैं जिसके बाद हमने मड़ीखेड़ा योजना के तहत नल कनेक्शन के लिए नगरपालिका में 2950 रुपये जमा कर रशीद कटवाई आज 4 से 5 दिन हो गए लेकिन अभी तक नल कनेक्शन नहीं मिला। उन्होंने नगर पालिका और ठेकेदार पर टालमटोल करने का आरोप लगाया है। नल कनेक्शन के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। कभी ठेकेदार नदारद होता है तो कभी मजदूरों की कमी बताई जाती है।
परेशान होकर अशफाक ने जिला कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द नल कनेक्शन दिलाने की अपील की है। अशफाक ने बताया कि मुझ दिव्यांग के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं अगर समाधान नहीं मिला तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।