कैलारस। कैलारस तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुटरावाली फाटक पर स्थित फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगने से उसमे रखा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। आग का पता चलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। मां केलादेवी फर्नीचर एंड स्टील के नाम से संचालित फर्नीचर के गोदाम में कूलर व फर्नीचर रखा हुआ था। लोोगें ने आग की लपटें देखी तो पुलिस को फायर बिग्रेड को खबर दी। जब तक फायर बिग्रेड की गाडी आई आग भयावह हो चुकी थी। आग से लाखों रूपएका नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कैलारस थाना पुलिस, प्रबंधक ने कहा कि आगजनी से लाखों रुपए का हुआ है नुकसान।