BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 12:03 pm
NEWS : जिले में बुधवार को होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास, आमजन की सुरक्षा के लिए करेंगे 15 मिनिट का ब्लैकआउट, जिला कलक्टर ने की आमजन से अपील, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के संबंध में नागरिक सुरक्षा नियम 1968 की धारा 19 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 7 मई को जिले में नागरिक सुरक्षा अभ्यास/पूर्व अभ्यास आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने वीसी के माध्यम से बात करते हुए जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियो एवं आमजन से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहकर  ब्लैक आउट के समय में सभी प्रकार की लाईट्स बंद रखे और इस राष्ट्रीय स्थिति में अपना सहयोग दे व उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट की एक्सरसाईज के समय देश की सुरक्षा अखंडता व खुद की सुरक्षा को देखते हुये इसमें सहयोग देवें।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि ब्लैकआउट का समय व स्थान की जानकारी बाद में दी जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी ब्लैकआउट पूरे जिले में सभी प्रकार की लाईट बंद रहेगी और माक ड्रिल केवल एक जगह की जायेगी।

उन्होंने ने बताया कि ये वीसी में बताया गया है कि अभी केवल प्रारभिंक तैयारीयां व अभ्यास है अभी आगे भी ऐसे मोक ड्रिल का आयोजन होना संभावित है जिसमे आगे और भी फाईनलाईज कर अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी को मिलकर अपने देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये और किसी भी प्रकार से इसमे पैनिक लेने की आवश्यकता नही है उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी तैयारियों को परख कर उन कमियों को दूर किया जायेगा उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत करा सकते है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर , प्रभा गौतम अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE