BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 12:18 pm
KHABAR : सीधी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने लात और पत्थर से मारा, भाग कर बचाई जान, कहा- हाथ जोड़ता रहा लेकिन, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने उन्हें लात-पैर से जमकर पीटा और पत्थर भी मारा। हमले में उनके सिर पर चोट लगी है। जिसके बाद मौके से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। मामला रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र का है। 


नोटिस देने पटेहरा गांव गया कोटवार तो लोगों ने कर दिया हमला
दरअसल, तहसील कार्यालय का एक कर्मचारी कोटवार लोनिया परिवार को नोटिस देने के लिए पटेहरा गांव गया था। इस दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। तहसीलदार जे पी पांडे मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उन पर हमला कर दिया। 


नायब तहसीलदार बोले- दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे
नायब तहसीलदार जे पी पांडे ने बताया, “4 लोग थे जो चौकीदार को मार रहे थे। मैं उनके हाथ-पांव जोड़ते रहा लेकिन दौड़ा-दौड़ा कर मुझे पीटने लगे। आरोपी लात-हाथ और पत्थर से वार करने लगे। मेरे पैर में भी लगा है। आरोपियों के नाम राजेंद्र, जे पी लोनिया, दिलीप लोनिया और सनत है। कोई बचाने नहीं आया। भागने लगा तो मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए आए और फिर मारने लगे।


पुलिस ने संदेहियों को लिया हिरासत में
थाना प्रभारी ने सुधांशु तिवारी घायल नायब तहसीलदार को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उन्होंने बताया कि सीमांकन के मामले में चौकीदार नोटिस देने गया हुआ था। नोटिस को लेकर वे विवाद करने लगे। नायब तहसीलदार पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। घटना से जुड़े कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE