छतरपुर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पनागर निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल चौरसिया के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात बुखार के कारण उन्हें भर्ती किया गया। तीन दिनों से कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं पहुंचा।
परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह इमरजेंसी में भी डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं थे। नाइट ड्यूटी डॉक्टर आशीष शुक्ला सुबह 8 बजे चले गए। डॉक्टर अरविंद सिंह की ड्यूटी 8 बजे से थी, लेकिन वे 9ः10 बजे पहुंचे।
डॉक्टर का इंतजार करते रहे मरीज
छोटेलाल के भांजे सीताराम ने बताया कि केवल नर्स स्टाफ इंजेक्शन लगा रहे हैं। इससे मरीज की हालत और बिगड़ गई है। पेट दर्द की मरीज रीना अहिरवार को भी आधे घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा।