BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 3:54 pm
KHABAR : विक्रम यूनिवर्सिटी में एमए की परीक्षा 9 मई तक रद्द, योगा और दर्शनशास्त्र के पेपर में गड़बड़ी, समय में भी हुआ बदलाव, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में एमए दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने योगा और दर्शनशास्त्र विषय की 9 मई तक की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।


सुमन मानविकी भवन में इन विषयों की परीक्षा के दौरान तीन बार गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं। 3 मई को प्रश्न पत्र में हिंदी वर्जन नहीं था। 5 मई को योगा और दर्शनशास्त्र के प्रश्न पत्रों में गलतियां थीं। 6 मई को एमए अर्थशास्त्र के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में 8 मई का प्रश्न पत्र बांट दिया गया।


वहीं, कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। फिलहाल प्रश्न पत्र में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है। इस मामले में उन्होंने सभी अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक भी की।


परीक्षा के समय में किया गया बदलाव
विश्वविद्यालय ने परीक्षा समय में भी बदलाव किया है। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा के मुताबिक, अब पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2ः30 से शाम 5ः30 बजे तक होगी। इससे पहले यह सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर 12 से 3 बजे का था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE